अब हिंदू समाज को निर्णय लेना होगा : बंडी संजय

हैदराबाद, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा हिंदू देवी-देवताओं और हिंदू समाज के प्रति टिप्पणियों की तीखी निंदा करते हुए हिन्दू समाज से निर्णय करने का आह्वान किया। बंडी संजय ने कहा कि हाल में जुबली हिल्स विधानसभा के उपचुनाव में मुख्यमंत्री ने खुलेआम कहा था मुस्लिम यानी कांग्रेस और कांग्रेस यानी मुस्लिम। यह बयान दर्शाता है कि कांग्रेस ने अपने नवनिर्मित गठजोड़ के चलते हिंदुओं के प्रति द्वेष पाल रखा है।

संजय कुमार ने याद दिलाया कि बीआरएस भी पहले कई बार हिंदू देवी-देवताओं और संस्कृति का अपमान कर चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अपने कार्यकाल में हिंदुओं को अपमानजनक टिप्पणी हिंदू गल्लु-बोंधु गल्लु से संबोधित किया था। बंडी संजय ने चेतावनी दी कि यदि आगामी चुनावों में हिंदू समाज बंटकर बैठा रहा और अपमान को सहन किया, तो इसका नतीजा गंभीर हो सकता है।

संजय कुमार ने कहा कि हिंदू समाज को अब तय करना होगा कि वह अलग-अलग होकर अपमान को सहन करेगा या एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाएगा। केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि भाजपा कभी भी किसी अन्य धर्म का अपमान नहीं करती और सभी धर्मों का सम्मान करती है।

Ad

यह भी पढ़े: कांग्रेस-बीआरएस को सबक सिखाएँ : बंडी संजय

संजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। उन्होंने जनता से राजनीतिक दलों के झूठे प्रचार और भड़काऊ बयानबाजी पर ध्यान न देने और वास्तविकताओं को समझकर अपने मत का उपयोग करने की भी अपील की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button