एनवीएस बने सरकार के सलाहकार, सरफराज अहमद को मेट्रो का दायित्व
हैदराबाद, राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले किये। सरकार के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव ने इन तबादलों से संबंधित सरकारी आदेश जारी किया। राज्य सरकार ने एनवीएस रेड्डी, जो अब तक हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड के एमडी थे, को सरकारी सलाहकार नियुक्त किया है। वे दो साल सरकार के शहरी परिवहन सलाहकार के पद पर बने रहेंगे। सरकार ने एनवीएस रेड्डी की नियुक्ति के संबंध में अलग सरकारी आदेश जारी किया है।
हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एचएमडीए) के आयुक्त सरफराज अहमद को हैदराबाद मेट्रो रेल के एमडी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अध्ययन अवकाश से लौटीं श्रुति ओझा को महिला एवं बाल कल्याण निदेशक नियुक्त किया गया है। इंटरमीडियेट शिक्षा निदेशक कृष्ण आदित्य को एससी गुरुकुल के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें… स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान को बनाएँ सफल : हरिचंदना दासरी
इसी तरह, एचएमडीए के संयुक्त सचिव कोटा श्रीवास्तव को एचएमडीए के सचिव के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इस बीच, गैर-आईएएस अधिकारियों के तबादलों में एम. राजा रेड्डी को हैदराबाद का मुख्य राशनिंग अधिकारी और राजेश्वर को आदिलाबाद जिले का अतिरिक्त जिलाधीश नियुक्त किया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



