हनुमान जी को अर्पित करें पान का बीड़ा
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए व्रत, हनुमान चालीसा पाठ और विशेष पूजन करते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है, हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करना। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विधि-विधान से पान का बीड़ा चढ़ाने से व्यक्ति को साहस, शक्ति और जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है।
मंगलवार को हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाते समय कुछ जरूरी नियमों का पालन करना चाहिए। बीड़ा चढ़ाने से पहले स्नान कर शरीर और मन की शुद्धि करें तथा स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना विशेष फलदायी माना जाता है। पान के बीड़े में कभी भी सुपारी या तंबाकू नहीं डालें। पान के बीड़े में कत्था, गुलकंद और सौंफ अवश्य डालें। इन वस्तुओं को शुभ माना गया है और इससे बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं। बीड़ा अर्पित करते समय श्रद्धा भाव से हनुमान जी का स्मरण करें।
लाभ
- शत्रुओं पर विजय पाने के लिए यह उपाय अत्यंत शुभ माना जाता है।
- करियर और व्यापार में उन्नति के योग बनते हैं।
- मंगल ग्रह से जुड़ी समस्याओं और मंगल दोष से मुक्ति मिल सकती है।
- आत्मविश्वास, साहस और मानसिक बल में वृद्धि होती है। जीवन में आ रही रुकावटें दूर होने लगती हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



