ऑयल इंडिया पाइपलाइन मुख्यालय में राजभाषा उत्सव संपन्न
हैदराबाद, ऑयल इंडिया लिमिटेड, पाइपलाइन मुख्यालय, गुवाहाटी में राजभाषा उत्सव-2025 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यकारी निदेशक (पाइपलाइन सेवाएं) चित्र मोहन बोरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राजीव कुमार नायक, उप निदेशक (कार्यान्वयन), राजभाषा विभाग, भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इसके अलावा पाइपलाइन मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। राजुमोनि सैकिया, महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) एवं हरेवफढष्ण बर्मन, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) ने सभी का स्वागत करते हुए ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा राजभाषा हिन्दी के प्रगामी प्रयोग के लिए किये जाने वाले कार्यों की विस्तफत जानकारी दी।
राजभाषा उत्सव-2025 में पुरस्कार वितरण एवं सत्र
चित्र मोहन बोरा, कार्यकारी निदेशक (पाइपलाइन सेवाएं) ने कहा कि भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुसार हमारे दैनंदिन कामकाज में राजभाषा के प्रयोग हेतु कई कदम उठाए गए हैं। एक सार्वजनिक क्षेत्र का प्रतिष्ठान होने के नाते इस नीति के आधार पर कार्यालय के कामकाज में अधिक से अधिक हिन्दी का प्रयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आप यथासंभव अपना कार्यालयीन काम हिन्दी में करें।
राजीव कुमार नायक ने कहा कि भाषा ही ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए हम विचारों को शाब्दिक रूप में दूसरों तक आसानी से पहुँचा सकते हैं। जब भी मौका मिले भाषा सीखने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही मातफभाषा, क्षेत्रीय भाषा का प्रयोग करते रहना चाहिए, क्योंकि हिन्दी भाषा का विकास तभी संभव है, जब हमारी अन्य भारतीय भाषाएँ विकसित होंगी। उन्होंने राजभाषा विभाग द्वारा जारी विभिन्न दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया।
यह भी पढ़ें… सुदम माधवी बनी तेलंगाना बॉडी बिल्डर्स असोसिएशन संघ की अध्यक्ष
राजभाषा उत्सव-2025 के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को मंचासीन अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह के दौरान खुला प्रश्नोंत्तरी सत्र आयोजित किया गया, जिसका संचालन कुमारी नीलम, मुख्य प्रबंधक (प्रशासन) ने किया। हरेवफढष्ण बर्मन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह संपन्न हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



