सीडीएफडी में किया गया राजभाषा हिन्दी कार्यशाला का आयोजन

हैदराबाद, डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एवं निदान केंद्र (सीडीएफडी) में हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें हिन्दी भाषा के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में अनीता पांडे, सहायक निदेशक (राजभाषा), एन.आई.आर.डी.पी.आर., हैदराबाद ने राजभाषा कार्यान्वयन की वार्षिक योजना-लक्ष्य, रणनीति और उपलब्धियाँ विषय पर व्याख्यान दिया।

अनीता पांडे ने राजभाषा कार्यान्वयन की वार्षिक योजना के लक्ष्य, रणनीति और उपलब्धियों पर गहन चर्चा की। उन्होंने राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम 2025-26 में निर्धारित लक्ष्यों को विस्तार से समझाया। राजभाषा सलाहकार वी. संतोषी दीपिका ने कार्यशाला में उपस्थित सभी का स्वागत किया। बी. येशुदासू, हिन्दी संपर्क अधिकारी ने हिन्दी भाषा के महत्व और कार्यालयीन कार्य में इसकी बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

Ad

यह भी पढ़ें… सीडीएफडी में कार्यशाला आयोजित

कार्यक्रम के अंतर्गत राजभाषा क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों की राजभाषा ज्ञान से जुड़ी समझ का परीक्षण किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान गत दिनों आयोजित वैज्ञानिक निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितिरत किए गए। कार्यक्रम का संचालन राजभाषा सलाहकार वी. संतोषी दीपिका ने किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button