दमरे विजयवाड़ा मंडल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं राजभाषा सप्ताह संपन्न
हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे, विजयवाड़ा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मोहित सौनकिया की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक एवं राजभाषा सप्ताह समापन समारोह का आयोजन किया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर अध्यक्ष ने राजभाषा हिन्दी के महत्व को रेखांकित कर सरकारी कार्यालयों में हिन्दी कार्यान्वयन के बारे में जानकारी दी।


साथ ही मंडल की उपलब्धियों को सभी अधिकारियों के साथ साझा करते हुए इस कार्य से सक्रिय रूप से जुटे राजभाषा अनुभाग के पदाधिकारियों का अभिवादन किया। विजयवाड़ा मंडल के अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रचा) के. श्रीनिवास राव ने राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर दिया। अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) पी.ई. एडिवन ने अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों/ कर्मचारियों को हिन्दी सप्ताह की शुभकामनाएँ दीं।
अवसर पर मंडल की राजभाषा प्रगति को संकलित करते हुए एक तिमाही राजभाषा ई-पत्रिका विजय रथ का विमोचन किया गया। राजभाषा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों का समावेश करते हुए लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। बैठक में उपस्थित शाखा अधिकारियों के लिए एक मनोरंजक, ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी आयोजित कर विजेता अधिकारियों को अध्यक्ष द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में बाढ़ अलर्ट: हिमायत सागर और उस्मान सागर से मूसी में छोड़ा जा रहा है पानी
राजभाषा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं के कुल 36 विजेताओं को समिति के अध्यक्ष द्वारा पुरस्कार तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। बैठक का संचालन हेमंत वाडेकर, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



