एनएमडीसी में राजभाषा माह पुरस्कार वितरण संपन्न

हैदराबाद, एनएमडीसी लिमिटेड, मुख्यालय, हैदराबाद में 14 सितंबर से 14 अक्तूबर तक मनाए गए राजभाषा माह-2025 के तहत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समारोह की अध्यक्षता निदेशक (कार्मिक) एवं निदेशक (वित्त-अतिरिक्त प्रभार) जी. प्रियदर्शिनी ने की। अवसर पर अधिशासी निदेशक (वाणिज्य) के. प्रवीण कुमार की उपस्थिति रही।

समारोह का प्रारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया गया। उप महाप्रबंधक (राजभाषा) रुद्रनाथ मिश्र ने सभी का स्वागत किया तथा राजभाषा माह समारोह को सफल बनाने के लिए उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पिछले एक वर्ष के दौरान सम्पन्न राजभाषा गतिविधियों एवं उपलब्धियों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की।

अधिशासी निदेशक (वाणिज्य) के. प्रवीण कुमार ने एनएमडीसी द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए राजभाषा विभाग को बधाई देते हुए उपस्थित कार्मिकों को दैनिक कामकाज में राजभाषा हिन्दी का प्रयोग करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें… एनएमडीसी ने किया सदस्य शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन

एनएमडीसी राजभाषा के क्षेत्र में छू रहा है नई ऊँचाइयां

निदेशक (कार्मिक) एवं निदेशक (वित्त-अतिरिक्त प्रभार) जी. प्रियदर्शिनी ने उपस्थितों को राजभाषा माह समारोह की बधाई देते हुए एनएमडीसी को राष्ट्रीय स्तर, मंत्रालय स्तर एवं नगर स्तर पर मिल रहे पुरस्कारों एवं सम्मान की सराहना करते हुए कहा कि आज एनएमडीसी राजभाषा हिन्दी के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है। साथ ही नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने राजभाषा माह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में उत्साह के साथ सम्मिलित होने तथा पुरस्कार जीतने पर प्रतिभागियों को बधाई दी।

तदुपरांत राजभाषा माह-2025 के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जी. प्रियदर्शिनी एवं के. प्रवीण कुमार ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन रुद्रनाथ मिश्र ने किया। वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) डॉ. रजिन्दर कौर ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। अप्रेंटिस ट्रेनी सुरेखा ने सहयोग दिया। सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) राजेश कुमार गोंड ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button