पीएम मोदी से मिलीं ओलंपिक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी
नई दिल्ली, ओलंपिक पदक विजेता और भारत की प्रतिष्ठित वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी ने हरियाणा के यमुनानगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कर्णम मल्लेश्वरी के खेल में उल्लेखनीय योगदान और उनके सामाजिक प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा,
ओलंपिक पदक विजेता और प्रसिद्ध एथलीट कर्णम मल्लेश्वरी से कल यमुनानगर में मुलाकात की। भारत को एक खिलाड़ी के रूप में उनकी सफलता पर गर्व है। युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने का उनका प्रयास भी उतना ही सराहनीय है।

कर्णम मल्लेश्वरी ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली महिला एथलीट हैं। खेलों में उनके अनुभव और समर्पण ने उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना दिया है। वे खेल शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जिससे देश के उभरते खिलाड़ियों को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री और मल्लेश्वरी की यह मुलाकात देश में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।( PIB)
यह भी पढ़ें – पीएम मोदी ने पोइला बोइशाख पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



