कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल्स में ओणम पर्व आयोजित

हैदराबाद, ओणम के शुभ अवसर पर नानकरामगुड़ा स्थित कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल्स में पारंपरिक उत्सव का रंग चढ़ा रहा। रंग-बिरंगे फूलों की सजावट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और हर्षोल्लास से भरे माहौल में अस्पताल परिसर एक जीवंत त्योहार स्थल में तब्दील हो गया। डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने मिलकर इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया, जिससे अस्पताल में सामूहिक एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव का सुंदर संदेश भी प्रसारित हुआ।

नानकरामगुड़ा स्थित कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल्स में कल ओणम का त्यौहार उत्साह और सांस्कृतिक भावना के साथ मनाया गया।
कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल्स के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. गुरु एन. रेड्डी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए ओणम की सभी को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल्स की स्थापना के बाद से ओणम हर साल मनाया जाता रहा है।

Ad

यह भी पढ़े : तेलंगाना महिला समिति का फंडरेजर एकल तंबोला आयोजित

कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सों तथा कर्मचारियों सहित अन्य ने उत्साह के साथ भाग लिया। अवसर पर नृत्य, संगीत, गायन और पाक कला जैसी प्रतियोगिताओं सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अस्पताल प्रबंधन द्वारा सम्मानित तथा पुरस्कृत किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button