टीजी ईसेट हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी से
हैदराबाद, उस्मानिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाले तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग कामन एंट्रेंस टेस्ट (टीजी ईसेट-2026) हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 फरवरी से आरंभ होगी।
टीजी ईसेट संयोजक प्रो. पी. चंद्रशेखर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए बी.ई., बी.टेक. तथा बी.फार्मा पाठ्यक्रमों में लेटरल एंट्री एडमिशन हेतु डिप्लोमा और बी.एससी. (गणित) डिग्री उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए।
यह भी पढ़ें… इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएँ आरंभ, 95.7 छात्र रहे उपस्थित
इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन की ओर से उस्मानिया विश्वविद्यालय द्वारा टीएस-ईसेट 2026 का आयोजन आगामी 15 मई को कंम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) द्वारा किया जाएगा।इच्छुक छात्र बिना विलंब शुल्क के 18 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। अधिक जानकारी https://ecet.tgche.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



