हैदराबाद में एक व्यावसायिक इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं
हैदराबाद, हैदराबाद के अमीरपेट में शुक्रवार को कई आईटी कोचिंग सेंटर और दुकानों वाली एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग के कारण परिसर से धुआं निकल रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।पुलिस और अधिकारियों ने इमारत में मौजूद छात्रों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अमीरपेट एक घनी आबादी वाला इलाका है, जहां सॉफ्टवेयर पाठ्यक्रम संचालित करने वाले कोचिंग केंद्र बड़ी संख्या में हैं।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



