ऑपरेशन नार्कोस: सिकंदराबाद रेलवे पुलिस ने जब्त किये करोड़ों के ड्रग्स
हैदराबाद , सिकंदराबाद में रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत नशीली सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस वर्ष अब तक 5.79 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त की गई हैं और 107 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे पुलिस द्वारा यह कार्रवाई नशीली दवाओं की तस्करी पर कड़ी नजर रखने के तहत की जा रही है, और साथ ही, जनता में जागरूकता फैलाने की भी कोशिश की जा रही है।
सिकंदराबाद की रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इस वर्ष ऑपरेशन नार्कोस के तहत 5.79 करोड़ रुपयों की प्रतिबंधित नशीली सामग्री को जब्त किया। सिकंदराबाद के संभागीय सुरक्षा आयुक्त ए. नवीन कुमार ने कहा कि इस वर्ष अभी तक 88 अलग-अलग मामलों में 107 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 5.79 करोड़ रुपयों की नशीली सामग्री को जब्त किया गया।
ए. नवीन कुमार ने बताया कि पिछले वह इसी समयावधि के दौरान 67 मामले में 4.27 करोड़ रुपयों की नशीली दवाओं को जब्त किया गया था। रेलवे पुलिस द्वारा बार-बार ड्रग्स तस्करी में इस्तेमाल होने वाली ट्रेनों, रूटों को चिन्हित कर आरोपियों को पकड़ रही है।नवीन कुमार ने कहा कि रेलवे पुलिस का उद्देश्य केवल प्रवर्तन ही नहीं, बल्कि जागरूकता बढ़ाना भी है।
यह भी पढ़े : हैदराबाद : तुर्कायामजाल में गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
ए. नवीन कुमार ने कहा कि नशीली दवाएं विशेषकर युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य को बर्बाद करती हैं और देश के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को भी कमजोर करती हैं। ऐसे में इसके खिलाफ एकजुट होकर खात्मा करना चाहिए। उन्होंने जनता से ड्रग्स तस्करी के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना होने पर तुरंत रेलवे पुलिस से साझा करने की भी अपील की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



