स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हैदराबाद, अग्रवाल नारी शक्ति द्वारा पैराडाइज स्थित बैंक्वेट हॉल में आज स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. अनिल जैन ने कहा कि व्यक्ति यदि जीवनशैली में बदलाव करे, तो भविष्य में होने वाले हृदयाघात, पीठ दर्द और कैंसर को दूर कर सकता है। उन्होंने खान-पान, व्यायाम, पैदल चलने तथा शरीर को चुस्त रखने के लिए किये जाने वाले एक्सरसाइज के बारे में जानकारी दी। साथ ही प्रश्नों के समाधान किया।

अवसर पर ओमप्रकाश अग्रवाल ने डॉ. अनिल जैन का सम्मान किया। उन्होंने सभी को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के साथ इसे जीवन को सबसे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सभी को ऑनेस्टी इस द बेस्ट पॉलिसी को जीवन में अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में मनोज मित्तल ने अग्रवाल समाज के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल का तथा निवर्तमान अध्यक्ष अंजनी कुमार अग्रवाल ने समाज के वरिष्ठ सदस्य कुकटपल्ली शाखा के वासुदेव खेतान का सम्मान किया।

कार्यक्रम आयोजिका महिला समिति की रिंकु गर्ग, बीना चाँदगोटिया, दीपा भालोटिया, रानी मित्तल, शीतल रूंगटा, आरती अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, शिल्पा खेतान अग्रवाल नारी शक्ति टीम की दीपा अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, नीति अग्रवाल, बबिता जिंदल व अन्य का सहयोग रहा। रिंकु गर्ग और बीना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल मानव सेवा मंच का नि:शुल्क शिविर सम्पन्न

अवसर पर सुशील, वासुदेव खेतान, अशोक आर. डाणी, नवीन अग्रवाल, जगदीश सराफ, महेश कानोडिया, रोहित जैन, संतोष टांटिया, सुशील जेजानी, आनंद प्रकाश गुप्ता, अधिवक्ता सुरेश अग्रवाल, प्रवीण जैन, मनीष अग्रवाल, सुरेश सिंघल, ललित अग्रवाल, संजय पंसारी, सीमा जैन, शीतल अग्रवाल, आरती अग्रवाल, बीना चाँदगोठिया, शिल्पा केशान, दीपा भालोटिया, शीतल रूंगटा, रिंकु गर्ग, दीपा अग्रवाल, पुष्पा मित्तल, निर्मला, वर्षा अग्रवाल, दीप माला जैन, सुनीता अग्रवाल, रेणु, सरिता सराफ, गौरी डाणी, मोनिका अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button