पाकिस्तान : अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर हमले की कोशिश नाकाम, तीन चरमपंथी ढेर
कराची, पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर हमले की कोशिश को सुरक्षाकर्मियों ने नाकाम करते हुए प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के तीन चरमपंथियों को ढेर कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अर्धसैनिक बल के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि रविवार रात चगाई जिले के नोकुंडी कस्बे में फ्रंटियर कोर (एफसी) के मुख्यालय पर एक आत्मघाती हमलावर द्वारा हमला किए जाने के बाद चरमपंथियों ने वहां घुसने का प्रयास किया। कम से कम छह हमलावरों ने जबरन अंदर घुसने की कोशिश की।
यह भी पढ़े: दुर्घटनावश गिरने से दो सुरक्षाकर्मियों की मौत
प्रवक्ता ने कहा कि एफसी त्वरित प्रतिक्रिया बल ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और मुख्यालय में घुसने में कामयाब रहे तीन चरमपंथियों को मार गिराया। सूत्रों के अनुसार, बीएलए चरमपंथियों ने पंजगुर के गुरमाकन क्षेत्र में एक अन्य एफसी चौकी को भी निशाना बनाया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। माना जा रहा है इस घटना में कई हमलावर मारे गए लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





