पाकिस्तान ने भारत के हालिया अग्नि मिसाइल परीक्षण की आलोचना की

पाकिस्तान, पाकिस्तान ने शुक्रवार को भारत के हालिया अग्नि मिसाइल परीक्षण की आलोचना करते हुए कहा कि यह परीक्षण क्षेत्रीय और वैश्विक दोनों स्तरों पर ‘‘शांति, सुरक्षा और रणनीतिक स्थिरता को कमजोर करता है।’’ विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने यहां अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान सवालों के जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।

यह भी पढ़े: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 307 हुई

पाकिस्तान के साथ हालिया संघर्ष के बाद भारत द्वारा हथियार खरीदे जाने के बारे में पूछे जाने पर खान ने कहा कि यह एक ‘‘खतरनाक प्रवृत्ति’’ है।उन्होंने कहा, ‘‘हमारा हथियारों की खरीद पर ध्यान है…यह न केवल पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए, बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए भी खतरनाक है।’’ (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button