पाकिस्तानी नागरिक को स्वदेश भेजा गया

हैदराबाद, हैदराबाद पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेशी मामलों के मंत्रालय के सहयोग से हैदराबाद में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिक मो. उस्मान उर्फ मो. अब्बास इकरम (48) को पंजाब के अटारी सीमा से पाकिस्तान भेज दिया गया।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में नगर पुलिस आयुक्त सी.वी. आनंद ने बताया कि मो. अब्बास वर्ष 2011 के दौरान नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश किया।

उसके खिलाफ हैदराबाद में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों के संबंध में उसे एक माह से 5 वर्ष से जेल की सजा सुनाई गई। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए कल उसे पाकिस्तान भेज दिया गया। इसके पूर्व उसे 29 अगस्त, 2018 से सीसीएस पुलिस के डीटेनशेन सेंटर में रखा गया था। वर्तमान समय तक डीटेनशेन सेंटर में विभिन्न देशों के 158 नागरिकों को रखा गया और इनमें से 150 को स्वदेश भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि गत 12 अगस्त को 20 बांग्लादेशियों को मानव तस्करी के मामले में गिरफ्तार करने के बाद स्वदेश भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें… दमरे में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button