राफेल गिराने के पाक के दावे की खुली पोल पूर्व यूएस पायलट ने की भारत की तारीफ

Ad

नई दिल्ली, ऑपरेशन सिंदूर को लगभग एक साल पूरा होने को है, लेकिन अभी भी भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस संघर्ष को लेकर चर्चा बनी हुई है। पाकिस्तान की तरफ से राफेल गिराए जाने के दावों को भारत खारिज करता आया है। इसी क्रम में अब पूर्व अमेरिकी फाइटर पायलट ने भी भारतीय वायुसेना की तारीफ करते हुए पाकिस्तानी दावों की पोल खोल दी। पूर्व एफ-15ई कॉम्बैट फाइटर रेयान बोडेनहाइमर ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने डिकॉय तकनीक (भ्रम पैदा करने वाली) का इतने बेहतरीन तरीके से प्रयोग किया कि पाकिस्तान अभी तक इस भुलावे में हैं कि उसने फाइटर जेट गिराए हैं।

पूर्व अमेरिकी फाइटर पायलट रेयान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की गई अपनी रिसर्च के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के दौरान भारतीय वायु सेना एडवांस तकनीक का इस्तेमाल कर रही थी। भारतीय फाइटर पायलट्स ने जिस तरीके से एक्स शील्ड का इस्तेमाल किया, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मैं इस मामले को बेहद करीब से देख रहा था। इस ऐक्शन के बाद सामने आई तस्वीरों को गौर से देखने पर पता चला कि जिनके आधार पर जेट्स को गिराने की बात की जा रही थी। वह वास्तव में ड्राप टैंक्स (ईंधन टैंक) थे।

हवाई युद्ध में ऐसी रणनीति सामान्य होती है। जब फाइटर पायलट टैंक में मौजूद फ्यूल का इस्तेमाल कर लेते हैं और आमने-सामने की लड़ाई में या फिर लंबी दूरी की लड़ाई में उलझते हैं, तो इन्हें गिरा देते हैं। यह बहुत ही शानदार तकनीक है। मुझे लगता है कि भारत ने इसी डिकॉय तकनीक का इस्तेमाल किया, जो कि काफी स्मार्ट था।

Ad

पाकिस्तान के मन में यह संदेह पैदा हुआ कि उसने फाइटर जेट गिराए

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जिस वक्त पाकिस्तान यह दावा कर रहा था कि उसने भारत के जेट गिराए हैं। ऐसे वक्त में भारत की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया था। यहां तक की अभी तक भारत की तरफ से हां या न में जवाब नहीं दिया गया है। अमेरिकी फाइटर पायलट ने भारत की इस पब्लिक कम्युनिकेशन तकनीक की भी तारीफ की। रेयान ने कहा कि भारत की तरफ से जो पब्लिक कम्युनिकेशन था, वह भी बेहद शानदार था। वह बेहद अच्छा था। क्योंकि इस तकनीक के जरिए पाकिस्तान के मन में यह संदेह पैदा हुआ कि उसने फाइटर जेट गिराए हैं।

उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान लगातार यह दावा करता रहा है कि उसने भारतीय फाइटर जेट्स को गिराया है। समय के साथ-साथ पाकिस्तानी दावों में जेट्स में नंबर्स भी बढ़ते गए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी इस युद्ध को लेकर तमाम दावे किए हैं। हालांकि भारत की तरफ से कभी भी राफेल के गिरने, न गिरने को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। इसकी वजह से असमंजस की स्थिति पैदा हुई। भारतीय वायुसेना प्रमुख ने कुछ समय बाद कहा था कि भारत ने पाकिस्तान के कई जहाज गिराए हैं।

यह भी पढ़ेपीएम मोदी का भावुक नोट! विजय देवरकोंडा-रश्मिका को शादी की बधाई

Exit mobile version