दिलसुखनगर में पॉन ब्रोकर्स एवं ज्वेलर्स पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
हैदराबाद, दिलसुखनगर, शालीवाहाना नगर में ब्रांदणा प्रजापत परिवार द्वारा तेलंगाना पॉन ब्रोकर्स एंड ज्वेलर्स असोशिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो व अतिथियों का सम्मान समरोह का आयोजन चुन्नीलाल, ढगलाराम, हरिराम ब्रांदणा परिवार द्वारा किया गया।
आयोजक हरिराम ब्रांदणा ने बताया कि अवसर पर तेलंगाना पॉन ब्रोकर्स एंड ज्वेलर्स असोशिएशन के अध्यक्ष पारसमल रांका, कार्याध्यक्ष शंकर सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष गुलाब सिंह राजपुरोहित, मार्गदर्शक श्रवण कुमार दाधीच, सहमंत्री अशोक कुमार चाणोदिया, जगदीश जाट, सदस्य राजेश जैन, राजू सिंह, नितेश सिंह राजपुरोहित, पत्रकार परबत सोलंकी, समाज के पदाधिकारी तेजाराम बेतेड़िया, प्रकाश रांवरिया, धर्मीचन्द बाबरिया, किशोर कुमार बाबरिया, किशोर कुमार रांवरिया, रूपचन्द बाबरिया, पुखराज बेतेड़िया, देवाराम जलवाणिया, सोहनलाल, पोकरराम ब्रांदणा, श्रवणकुमार घोड़ेला, अमरचन्द झुझंड़िया, प्रकाश हाटवा, प्रेमचन्द बाबरिया, धर्मीचन्द बाबरिया, भीकाराम नाराणीया, मदनलाल बाबरिया, मीठालाल सेपटा, सम्पतराज रांवरिया, सुरेश कुमार भड़कोलिया, राकेश कुमार कपूरपुरा, अम्बालाल प्रजापत, अमरचन्द हाटवा, राजूराम थावलिया व विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों का आयोजक हरिराम ब्रांदणा द्वारा शॉल, राजस्थानी साफा, मोतियों की माला से स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज ने किया पोटलक पार्टी का आयोजन
पारसमल रांका, शंकर सिंह राजपुरोहित ने आयोजकों द्वारा किये गए सम्मान के लिए आभार प्रकट कर प्रवासी बन्धुओं को भरोसा दिलाया कि उनके कार्यकाल में पॉन ब्रोकर्स एवं ज्वेलरी से सम्बंधित समस्याओं का समाधान उच्च पदाधिकारियों से मिल कर किया जाएगा।
आयोजक हरिराम ब्रांदणा ने अतिथियो व समाज बन्धुओं का तहदिल से आभार प्रकट करते हुए बताया कि कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं व समाज बन्धुओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का विशेष कवरेज पत्रकार परबत सोलंकी ने किया। मंच का संचालन सोहन सिंह राजपुरोहित ने किया। असोशिएशन के उपाध्यक्ष एवं आयोजक हरिराम ब्रांदणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



