जनता की आशाएँ और आकांक्षाएँ ही हमारा एजेंडा : श्रीधर
हैदराबाद, आईटी और उद्योग मंत्री श्रीधर बाबू ने स्पष्ट किया है कि राज्य के लोगों की आशाएं और आकांक्षाएं ही हमारी सरकार का एजेंडा है। उन्होंने कहा कि बीआरएस और बीजेपी जुबली हिल्स उपचुनाव में लाभ उठाने के लिए हमारे खिलाफ दुष्प्रचार कर रही हैं। उन्होंने आज जुबली हिल्स में कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव के समर्थन में श्रीनगर कॉलोनी और येल्लारेड्डीगुड़ा की कई कॉलोनियों में व्यापक प्रचार किया।
श्रीधर ने मतदाताओं को पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, लागू की जा रही कल्याणकारी योजनाओं और बीआरएस शासन के दौरान हुई गलतियों को सुधारने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारा हर कदम आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और राज्य के विकास के लिए है। उन्होंने लोगों से समझदारी से सोचने का सुझाव देते हुए कहा कि सभी वर्गों का कल्याण केवल कांग्रेस के साथ ही संभव है।
बीआरएस शासन के दौरान जुबली हिल्स निर्वाचन क्षेत्र की पूरी तरह उपेक्षा की गई। कई कॉलोनियों पूर्ण बुनियादी ढाँचा नहीं है। उन्होंने कहा कि आपके लिए सदैव उपलब्ध और स्थानीय मुद्दों की समझ रखने वाले नवीन यादव को यहां से जिताने की ज़रूरत है। नवीन यादव के जीतने पर ही यहां के लोगों और इस क्षेत्र का भला होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में इस क्षेत्र के विकास में हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने जुबली हिल्स के मतदाताओं से कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताने और बीआरएस व भाजपा को करारा सबक सिखाने की अपील की। इस मौके पर मंत्री लक्ष्मण कुमार और अन्य नेता भी प्रचार में भाग लिया।
ऑटो यूनियन ने निकाली रैली
जुबली हिल्स उपचुनाव प्रचार अभियान के तहत एर्रागड्डा डिवीजन में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नवीन यादव के समर्थन में ऑटो यूनियन के तत्वावधान में भारी ऑटो रैली निकाला गया। स्वास्थ्य मंत्री दामोदर राज नरसिम्हा और आबकारी मंत्री जूपल्ली कृष्णा राव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अवसर पर मंत्रियों ने आश्वासन दिया कि सरकार ऑटो चालकों को पर्याप्त सहायता प्रदान करेगी। अमीरपेट मेट्रो स्टेशन से शुरू हुई यह रैली संजीव रेड्डी नगर, मोती नगर, वेंगालराव नगर, कृष्णकांत पार्क और यूसुफगुड़ा चौराहे से होकर गुज़री। इस रैली में पीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने भी भाग लिया।
जुबली हिल्स का विकास केवल सत्तारूढ़ कांग्रेस से संभव : पोन्नम
बीसी कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने जुबली हिल्स वोटरों से इस उपचुनाव का उपयोग अपने क्षेत्र के विकास के लिए करने का आग्रह किया। उन्होंने आज जारी बयान में कहा, कांग्रेस पार्टी सत्ता में है। जुबली हिल्स का विकास केवल सत्तारूढ़ कांग्रेस से ही संभव है। जुबली हिल्स के विकास की अच्छी संभावना तभी होगी जब कांग्रेस जीतेगी। पूर्व में लोगों ने विकास के लिए सिकंदराबाद कंटोनमेंट उपचुनाव में कांग्रेस को वोट दिया। वहाँ बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने जुबली हिल्स की जनता को इन सभी बातों को ध्यान में रख कर 11 नवंबर को होने वाले मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने मतदान के दिन अवकाश घोषित किया है, इसलिए प्रत्येक मतदाता को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
हैदराबाद के विकास और एक स्थिर सरकार के लिए कांग्रेस पार्टी को जिताएँ : तुम्माला
जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नवीन यादव की जीत के लिए कृषि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव ने आज वेंगलराव नगर डिवीजन में घर-घर जाकर प्रचार किया। उन्होंने वेंगलराव नगर क्षेत्र की कई कॉलोनियों में व्यापक प्रचार किया। अवसर पर तुम्मला ने जुबली हिल्स के मतदाताओं से हैदराबाद के विकास और एक स्थिर सरकार के लिए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के समर्थन में वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के शासन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अराजकता के काम हुए।
विधानसभा तथा संसदीय चुनावों में बीआरएस को जनता ने सबक सिखाया। अगर इस उपचुनाव में बीआरएस जीत जाती है, तो तेलंगाना के फिर से भ्रष्टाचार और अराजकता के जाल में फंसने का खतरा उत्पन्न होगा। इसलिए लोगों को शांतिपूर्ण हैदराबाद के लिए बीआरएस और बीजेपी को हराना चाहिए। इसके अलावा पीसीसी कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व विधायक जग्गा रेड्डी ने आज यहाँ संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि अगर नवीन यादव जीतते हैं, तो मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के घर जाकर काम करवाएंगे। अगर विपक्षी पार्टी का उम्मीदवार जीतता है, तो वह धरना-प्रदर्शन तक ही सीमित रहेगा।
सत्तारूढ़ पार्टी का उम्मीदवार जीतता है, तो निर्वाचन क्षेत्र का विकास होगा। जुबली हिल्स निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को इस बारे में सोच कर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, कांग्रेस पार्टी अगले तीन साल तक सत्ता में रहेगी। इसलिए जुबली हिल्स के मतदाताओं को निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव को जिताने की सलाह दी। अगर नवीन यादव जीतते हैं, तो वह सीधे मुख्यमंत्री बात कर काम करवायेंगे। अगर विपक्ष को मौका दिया गया तो वे जुबली हिल्स के लिए कुछ नहीं कर पाएंगे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





