फोबिया ने ली जान:चींटियों के डर से की आत्महत्या

हैदराबाद, अमीनपुर पुलिस स्टेशन की सीमा में देर रात एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। अमीनपुर नगर पालिका अंतर्गत नव्या होम्स कॉलोनी में चिंदम मनीषा (25) द्वारा चींटियों के डर से फाँसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना मंगलवार को घटी।

सीआई नरेश द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मंचेरियाला की शादी वर्ष 2022 में चिंदम श्रीकांत (35) से हुई थी। उनकी एक बेटी अन्निका (3) हैI बताया जाता है कि मनीषा को बचपन से ही (मायर्मेकोफोबिया) नामक बीमारी के कारण चींटियों से डर लगता था। हालाँकि, जब उसका पति ड्यूटी पर चला गया, तो मनीषा ने घर पर साड़ी से पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। शाम पाँच बजे जब उसका पति घर लौटा, तो उसने पाया कि मुख्य द्वार अंदर से बंद था, इसलिए उसने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा और मनीषा को घर पर पंखे से लटका हुआ पाया।

Ad

मनीषा ने एक कागज पर यह लिखकर आत्महत्या कर ली कि, “मुझे माफ कर दो, अपना ध्यान रखना, अन्नावरम, तिरुपति, हुंडी में 1116 रुपये जमा करा देना, और साथ ही “येल्लम्मा को चावल डालना मत भूलना।” अमीनपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button