हैदराबाद में होगा “पिलर्स ऑफ प्रोटेक्शन” सम्मेलन – फार्मा और केमिकल उद्योग में सुरक्षा पर रहेगा जोर
हैदराबाद , सीआईआई तेलंगाना ने 25 जून 2025 को हैदराबाद के द पार्क होटल में पिलर्स ऑफ प्रोटेक्शन नामक एक अहम सम्मेलन के आयोजन की घोषणा की है। यह सम्मेलन फार्मास्युटिकल और केमिकल उद्योगों में सुरक्षा, नियामक अनुपालन और जोखिम प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा।
सीआईआई तेलंगाना के चेयरमैन आर. शिवप्रसाद रेड्डी ने कहा तेलंगाना फार्मा और केमिकल उत्पादन में अग्रणी राज्य है। ऐसे में सुरक्षा भी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यह सम्मेलन सभी संबंधितों को एक मंच पर लाकर सुरक्षा को औद्योगिक प्रक्रिया का अहम हिस्सा बनाने का प्रयास है। फार्मा और लाइफ साइंसेज समितिके संयोजक चक्रवर्ती एवीपीएस ने कहा जब हम वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, तब सुरक्षा को डिज़ाइन और डिजिटल रूप से लागू करना जरूरी है। इस सम्मलेन में ईएचएस और अनुपालन अधिकारी, संयंत्र और साइट प्रमुख, अनुसंधान सलाहकार और नीति निर्माता, आर एंड डी विशेषज्ञ और सलाहकार शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें… सबसे तेज अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत
ईएचएस, दुर्घटना रोकथाम और नवाचार होंगे प्रमुख विषय
इस सम्मेलन में देश-विदेश के उद्योग विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी और सुरक्षा पेशेवर भाग लेंगे। इस कार्यक्रम उद्देश्य सुरक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देना और बेहतरीन व् सुरक्षित औद्योगिक नीतियों को साझा करना है। इस सम्मेलन के मुख्य विषय इएचएस (पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा) और जोखिम नियंत्रण और दुर्घटना रोकथाम उपाय रहा है। भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए नवाचारों पर चर्चा करना।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



