पित्ती ट्रस्ट, लोहिया समता न्यास तथा अग्रवाल सेवा दल ने सरकारी स्कूलों को भेंट की आवश्यक सामग्री

हैदराबाद, बदरी विशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट, लोहिया समता न्यास तथा अग्रवाल सेवा दल द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की सुविधा हेतु चलाई जा रही सेवा योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न सरकारी स्कूलों को उनकी आवश्यकतानुसार सामग्री प्रदान की गई।

सरकारी स्कूलों में सामग्री प्रदान करते ट्रस्ट और सेवा दल के सदस्य

अग्रवाल सेवा दल के प्रचार संयोजक अजित गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गवर्नमेंट हाई स्कूल बंसीलाल पेट, गवर्नमेंट हाई स्कूल नादरगुल, गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल नादरगुल, गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल रानीगंज तथा गवर्नमेंट हाई स्कूल रानीगंज में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की सुविधा हेतु पित्ती ट्रस्ट, लोहिया समता न्यास तथा सेवा दल द्वारा लगभग तीन लाख रुपये से अधिक के मूल्य की अलमारियाँ, कुर्सियाँ, टेबल, सीलिंग फैन, पेड़ेस्टल फैन्स, प्रिंटर्स, वॉटर िफल्टर्स, माइक सिस्टम आदि सामग्री प्रदान की गई।

सरकारी स्कूलों में सामग्री प्रदान करते ट्रस्ट और सेवा दल के सदस्य

यह भी पढ़ें… महावीर इंटरनेशनल, हैदराबाद केंद्र ने किया सिलाई मशीनों का वितरण

अवसर पर अग्रवाल सेवा दल के संयोजक विनय सी. अग्रवाल, दीपक गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, पित्ती ट्रस्ट के रत्नम राजू, गवर्नमेंट हाई स्कूल बंसीलाल पेट की प्रधानाध्यापिका स्वप्नमाला, गवर्नमेंट हाई स्कूल नादरगुल के प्रधानाध्यापक सत्तया, गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल नादरगुल के प्रधानाध्यापक अशोक, गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल रानीगंज की प्रधानाध्यापिका रेणुका, गवर्नमेंट हाई स्कूल रानीगंज के प्रधानाध्यापक नारायण रेड्डी व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button