25 वर्षों की ज़रूरतों को लक्षित हों योजनाएँ : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने् अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि हैदराबाद शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आवश्यक सुधार किए जाने चाहिए। अगले 25 वर्षों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएँ तैयार की जानी चाहिएI उन्होंने भूमिगत जल निकासी और भूमिगत विद्युत केबल बिछाने के लिए कदम उठाए जाने के निर्देश भी दिये।

Ad

शहरी विकास योजनाओं की प्रगति पर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने शहरी विकास योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने शहरी क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण के लिए स्थायी समाधान खोजने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संबंध में, दिल्ली, बैंगलोर और चेन्नई जैसे शहरों की समस्याओं का अध्ययन किया जाना चाहिएI हैदराबाद में ऐसी स्थिति उत्पन्न होने से रोकने के लिए समाधान तैयार किए जाने और बुनियादी ढाँचे के विकास के लिए कदम उठाने पर जोर देते हुए उन्हों ने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button