चार्टर्ड अकाउंटेंट डे और डॉक्टर्स डे पर पीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने कहा कि सीए के काम की सटीकता और विशेषज्ञता हर संगठन के लिए जरूरी है। एक्‍स पर पोस्ट किया: “सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट को सीए दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! उनके काम की सटीकता और विशेषज्ञता हर संगठन के लिए आवश्यक है। अनुपालन और पारदर्शिता पर जोर देकर, वे एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं। सफल निगमों के पोषण में उनकी भूमिका भी उत्कृष्ट है।”

एक ही दिन दो पर्व” – अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य की ताक़त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर सभी चिकित्सकों (डॉक्टरों) को शुभकामनाएं दीं।मोदी ने कहा, “हमारे डॉक्टरों ने अपनी निपुणता और परिश्रम के बल पर अपनी पहचान बनाई है। करुणा की उनकी भावना भी उतनी ही उल्लेखनीय है।” एक्स पर पोस्ट किया: #डॉक्टर्सडे पर सभी मेहनती डॉक्टरों को शुभकामनाएं। हमारे डॉक्टरों ने अपनी निपुणता और परिश्रम के बल पर अपनी पहचान बनाई है। करुणा की उनकी भावना भी उतनी ही उल्लेखनीय है। वे वास्तव में स्वास्थ्य के रक्षक और मानवता के स्तंभ हैं। देश के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में उनका योगदान वास्तव में असाधारण है।”( PIB)

यह भी पढ़ेंकुरुवा वेंकटरमणा मूर्ति की पुस्तक ‘इंस्पायर इंपैक्ट इग्नाइट’ लोकार्पित

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button