नई दिल्ली, प्रधानमंत्री मोदी ने आज ईद-उल-फितर के अवसर पर सभी को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस त्योहार के महत्व को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा:
ईद पर समाज में एकता और सद्भाव बढ़ाने का संदेश दिया
“ईद-उल-फितर की बधाई। यह त्यौहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। आपके सभी प्रयासों में प्रसन्नता और सफलता प्राप्त हो। ईद मुबारक!” प्रधानमंत्री ने इस पर्व को सामाजिक सद्भाव और खुशी का प्रतीक बताते हुए देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। ( PIB)
यह भी पढ़ें— प्रधानमंत्री ने राजस्थान दिवस पर शुभकामनाएं दीं
