प्रधानमंत्री ने सर्वोच्च पोप लियो XIV को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के लोगों की ओर से सर्वोच्च पोप लियो XIV को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने कैथोलिक चर्च में पोप के नेतृत्व की सराहना करते हुए वैश्विक शांति, सद्भाव, एकजुटता और सेवा को बढ़ावा देने में उनके गहन महत्व को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा; “मैं भारत के लोगों की ओर से सर्वोच्च पोप लियो XIV को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। कैथोलिक चर्च का उनका नेतृत्व शांति, सद्भाव, एकजुटता और सेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है। भारत हमारे साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए पोप के साथ निरंतर संवाद और जुड़ाव के लिए प्रतिबद्ध है।( PIB)

यह भी पढ़ें पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को त्रिनिदाद चुनाव में बधाई दी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button