पीएम मोदी ने दिल्ली सुशासन के लिये माँगा मौका

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर केंद्र के साथ लड़कर एक दशक बर्बाद करने का आरोप लगाया और लोगों से आग्रह किया कि वे राष्ट्रीय राजधानी को भविष्य का शहर बनाने के लिए भाजपा को एक मौका दें। प्रधानमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने पर कोई भी लोक कल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएगी और भाजपा सरकार राष्ट्रीय राजधानी से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन को आप-दा करार दिया और कहा कि इसके सत्ता से हटने से ही राष्ट्रीय राजधानी में सुशासन का राज स्थापित होगा।

दिल्ली के रोहिणी में भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पार्टी उम्मीदवारों के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली का दिल जीतने का सबसे स्वर्णिम अवसर बताया और जनता से दिल्ली को आप-दा से मुक्ति दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में दिल्ली ने जिस तरह की राज्य सरकार देखी है, वह किसी आप-दा से कम नहीं है। यह एहसास आज दिल्ली वालों को अच्छे से हो चुका है। इसलिए अब दिल्ली में एक ही आवाज गूंज रही है- आप-दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे। प्रधानमंत्री ने मतदाताओं से कहा कि दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य के लिए वे भाजपा को अवसर दें, क्योंकि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी (भाजपा) ही राष्ट्रीय राजधानी का विकास कर सकती है। पूर्वेत्तर के राज्यों, ओड़िशा, महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशों में भाजपा की चुनावी जीत का जिक्र करते हुए मोदी ने विश्वास जताया कि इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही दिल्ली को दुनिया की बेहतरीन राजधानी का गौरव दिला सकती है। भाजपा ने अपने बेहतरीन उम्मीदवार उतारे हैं। मैं सभी उम्मीदवारों से भी कहूँगा कि दिल्ली का दिल जीतने का यह सबसे स्वर्णिम अवसर है। आप जुट जाइए और दिल्ली को आप-दा से मुक्ति दिलाइए।

मोदी ने कहा कि जिस आप-दा सरकार के पास दिल्ली के लिए कोई दृष्टि न हो और जिसे दिल्ली की परवाह न हो, वह दिल्ली के लोगों का विकास नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि आज भी दिल्ली को आधुनिक बनाने के लिए जितने भी काम हैं, वह केंद्र की भाजपा सरकार ही कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप-दा वालों के काम का कोई हिसाब नहीं है, लेकिन इनके कारनामे बेहिसाब हैं। यह तब होता है, जब नीयत में खोट होता है और जनता के प्रति निष्ा नहीं होती है। ये आप-दा वाले दिल्ली (विधानसभा) चुनाव में अपनी हार सामने देखकर बौखला गए हैं, झू फैला रहे हैं। मोदी ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार झू आरोप लगाती है कि केंद्र सरकार उसे काम नहीं करने देती या फिर केंद्र सरकार उन्हें पैसे नहीं देती है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button