पीएम मोदी को विजय दिवस परेड में शामिल होने का निमंत्रण

नई दिल्ली, रूस में 9 मई 2025 को विजय दिवस परेड का आयोजन होने वाला है इस समारोह में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है इसकी जानकारी रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रे रुदेंको की ओर से दी गई है पीएम मोदी ने आखिरी बार जुलाई 2024 में रूस का दौरा किया था हालांकि मोदी और पुतिन नियमित बातचीत जरूर करते हैंI

रूस जाएंगी पीएम मोदी 
रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर 9 मई 2025 को आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है उप विदेश मंत्री आंद्रे रुदेंको ने यह जानकारी दीI मॉस्को को भारतीय प्रधानमंत्री के आने की उम्मीद है रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने रुदेंको के हवाले से कहा कि निमंत्रण पहले ही भेजा जा चुका है और यात्रा की योजना बनाई जा रही हैI 

विजय दिवस परेड में शामिल होंगे नेता 
रूस ने इस साल की विजय दिवस परेड में शामिल होने के लिए कई मित्र देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है जनवरी साल 1945 में सोवियत सेना ने जर्मनी के खिलाफ एक आक्रामक अभियान शुरू किया था नौ मई को कमांडर-इन-चीफ ने जर्मनी के बिना शर्त आत्मसमर्पण से जुड़े अधिनियम पर हस्ताक्षर किए, जिसके साथ ही यह युद्ध समाप्त हो गया थाI प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2024 में रूस का दौरा किया था, जो लगभग 5 सालों में देश की उनकी पहली यात्रा थी इससे पहले उन्होंने साल 2019 में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक का दौरा किया था अपनी पिछली यात्रा के दौरान मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था पुतिन ने पहले ही भारत आने के लिए मोदी के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है, हालांकि पुतिन की यात्रा की तारीखों का अभी खुलासा नहीं किया गया है. पुतिन और मोदी नियमित संपर्क बनाए रखते हैं. दोनों हर 2 महीने में एक बार टेलीफोन पर बातचीत भी करते हैं. दोनों नेता खासकर अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के दौरान व्यक्तिगत रूप से मिलते भी हैंI ( PTI)

यह भी पढ़ेंपीएम मोदी ने BIMSTEC शिखर सम्मेलन में 21-सूत्रीय योजना पेश की

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button