पीएम मोदी आज सऊदी अरब की यात्रा पर
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से सऊदी अरब की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं। यह यात्रा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री जेद्दा में आयोजित ‘रणनीतिक साझेदारी परिषद’ की दूसरी बैठक में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा से पहले दिए गए वक्तव्य में कहा कि भारत सऊदी अरब के साथ अपने पुराने और ऐतिहासिक संबंधों को अत्यंत महत्व देता है। हाल के वर्षों में इन संबंधों ने रणनीतिक गहराई और गति प्राप्त की है। दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और लोगों के बीच संपर्क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ठोस और लाभकारी साझेदारी विकसित की है।
उन्होंने कहा कि यह पिछले एक दशक में सऊदी अरब की उनकी तीसरी यात्रा है, जबकि ऐतिहासिक शहर जेद्दा की यह उनकी पहली यात्रा होगी। वह इस यात्रा को 2023 में भारत आए प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की यात्रा की तरह सफल बनाने को लेकर उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह सऊदी अरब में बसे जीवंत भारतीय समुदाय से मिलने के लिए उत्सुक हैं, जो भारत और सऊदी अरब के बीच सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों को सुदृढ़ करने में एक अहम भूमिका निभा रहा है। इस यात्रा को दोनों देशों के संबंधों में एक नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।( PIB)
यह भी पढ़ें –
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



