शायर डॉ. मोहसिन जलगाँवी मौलाना अबुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित
हैदराबाद, तेलंगाना उर्दू अकादमी ने हैदराबाद के रवींद्र भारती सभागार में आयोजित एक समारोह में अल्पसंख्यक कल्याण एवं लोक उद्यम मंत्री मुहम्मद अज़हरुद्दीन द्वारा प्रख्यात उर्दू कवि, लेखक और पत्रकार डॉ. मोहसिन जलगाँवी को शायरी और साहित्य की श्रेणी मौलाना अबुल कलाम आज़ाद पुरस्कार प्रदान किया। इस पुरस्कार के तहत 2,25,000 रुपये की नकद राशि, प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है।
डॉ. मोहसिन जलगाँवी की शायरी, शोध और आलोचना पर कई पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। उन्होंने उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार में दीर्घकालिक और बहुमूल्य योगदान दिया है। वे एक लोकप्रिय काव्य शायर हैं और कई बार विदेशों में भी हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पुरस्कार प्राप्त करने पर हैदराबाद दक्कन के प्रमुख शायरों, लेखकों के साथ-साथ जलगांव और महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों के साहित्यकारों ने डॉ मोहसिन जलगानवी को बधाई दी है।
दैनिक इंक़लाब मुंबई के संपादक शाहिद लतीफ़, आईएएस काज़ी मुश्ताक अहमद, नज़ीर फतेहपुरी, इरफान जाफरी मुंबई, डॉ साजिद अली कादरी, अब्दुल करीम, डॉ महबूब राही; वहीद इमाम अंसारी, मुश्ताक करीमी और अन्य गणमान्य लोगों ने मोहसिन जलगानवी को पुरस्कृत किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



