लैंड डीलिंग के केंद्र बन गये हैं थाने : अकबरुद्दीन

हैदराबाद, मजलिस विधायक दल के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा में कहा कि शहर में अपराध दर में वृद्धि का मुख्य कारण पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के बजाय भूमि मामलों में हस्तक्षेप करना और लैंड डीलिंग मामलों में लिप्त होना है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में अधिकतर पुलिस स्टेशनों में अपराध नियंत्रण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

विधानसभा में गृह विभाग की अनुदान माँगों पर चर्चा के दौरान अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनके अपने क्षेत्र में पुलिस ने एक भूमि पर कब्ज़ा करने में आरोपियों की मदद की थी। इसमें हस्तक्षेप के लिए उन्हें पुलिस आयुक्त सी.वी. आनंद से संपर्क करना पड़ा। इस तरह उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाया।अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि शहर में यातायात प्रबंधन के बजाय पुलिस कैमरे लेकर तस्वीरें क्लिक करने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें… दिन भर सदन चलेगा, तो मुद्दों पर कैसे केंद्रित कर सकते हैं ध्यान : अकबरुद्दीन ओवैसी

Ad

जुर्मानों का रुपया यातायात सुधार और सिग्नल स्थापित करने के बजाय सरकारी खज़ाने में जा रहा है। उन्होंने माँग की कि कैमरे यातायात नियामकों के हाथ में होना चाहिए, ताकि उसमें सुधार लाया जा सके। उन्होंने महिलाओं पर होने वाले अपराध पर भी चिंता जतायी। उन्होंने मंदिरों ओर मस्जिदों पर हमले का मुद्दा उठाते हुए कानून व्यवस्था पर प्रश्न उठाए।

ओवैसी ने कहा कि पहले सीएम केसीआर ने गजवेल के विकास के लिए प्राधिकरण बनाया और अब रेवंत रेड्डी ने कोडंगल के लिए प्राधिकरण बनाया है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ऐसा करते रहे हैं, जबकि विकास की गतिविधियाँ सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से होनी चाहिए। उन्होंने शहर में जिला विकास समीक्षा समिति सहित विभिन्न समितियों के गठन की माँग की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button