पुनरुद्धार के बाद किया गया गुरुनाथ चेरुवु का लोकार्पण
हैदराबाद, लेक्स ऑ़फ हैप्पीनेस अभियान के अंतर्गत नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट ने मियाँपुर में गुरुनाथ चेरुवु का पुनरुद्धार कार्य पूरा कर लिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया गया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट ने लेक्स ऑ़फ हैप्पीनेस अभियान के अंतर्गतत कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना में 10 झीलों को पुनरुद्दार का कार्य शुरू किया था। इससे 100 से अधिक गाँवों और स्थानीय समुदायों के 1 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए।
यह भी पढ़ें… हाईटेक सिटी में सोनाटाइप का इंडिया इनोवेशन हब लांच
हैदराबाद के मियाँपुर में 21 एकड़ में फैले गुरुनाथ चेरुवु का पुनरुद्धार कार्य पूरा होने बाद इसे स्थानीय समुदाय को समर्पित किया गया। अवसर पर स्थानीय विधायक अरेकापुड़ी गांधी, लेकमैन आनंद मल्लिगावड, नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट के सीईओ दलीप सहगल तथा ट्रस्ट के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





