प्रभास की नई फिल्म का पोस्टर हुआ वायरल

पैन इंडिया स्टार प्रभास अपनी अगली फिल्म फौजी तेलुगु फिल्मों के निर्देशक हनु राघवपुड़ी के निर्देशन में कर रहे हैं। इस फिल्म से संबंधित एक पोस्टर को प्रभास के जन्मदिवस के अवसर पर रिलीज़ किया गया। पोस्टर में फिल्म के टाइटल फौजी को आधिकारिक तौर पर घोषित किया गया।
फिल्म ‘फौजी’ में प्रभास एक सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं। इस पोस्टर में मेकर्स ने लिखा पद्म व्यूह तोड़ने वाले अर्जुन के रूप में, पांडवों का साथ देने वाले कर्ण के रूप में, धनुर्विद्या में एकलव्य के रूप में, युद्ध के लिए फौजी तैयार हो रहा है। प्रभास के फैंस उनके दमदार लुक से बेहद खुश हैं। फिलहाल, यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े : 12 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2

फिल्म फौजी में सैनिक के किरदार में प्रभास

फिल्म फौजी में इमानवी नायिका के रूप में नज़र आएंगी। इस फिल्म का संगीत प्रमुख संगीतकार विशाल चंद्रशेखर ने दिया है। इसे दक्षिण की प्रमुख संस्था मैथ्री मूवीज़ वाले भारी बजट से कर रहे हैं।
स्पिरिट ऑडियो टीज़र से सोशल मीडिया पर हलचल
इसके अलावा संदीप वांगा ‘स्पिरिट’ को पटरी पर चढ़ाते हुए लगातार माहौल गर्म कर रहे हैं। हाल ही में प्रभास के जन्मदिन के मौके पर रिलीज़ किए गए ऑडियो टीज़र ने देशभर में फैंस के बीच ज़बरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। इस टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर प्रभास फैंस का जुनून देखते ही बन रहा है। टीज़र की धमाकेदार प्रस्तुति ने फिल्म ‘स्पिरिट’ के लिए फैंस की उम्मीदों और उत्साह को और भी ऊंचा कर दिया है, और अब सभी की निगाहें इसके अगले अपडेट पर टिकी हुई हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button