हैदराबाद में पोल्ट्री इंडिया एक्सपो 25 नवंबर से

हैदराबाद, इंडियन पोल्ट्री इक्युपमेंट मैनुफैक्चर्स असोसिएशन (आईपीईएमए) द्वारा दक्षिण एशिया की एक बड़ी, प्रमुख तथा प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पोल्ट्री प्रदर्शनी पोल्ट्री इंडिया एक्सपो-2025 का आयोजन आगामी नवंबर माह में किया जाएगा। यह एक्सपो हाईटेक्स एक्जीबीशन सेंटर में 25 से 28 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें 1,500 से अधिक प्रतिनिधि तथा सात से अधिक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ एक साथ एक मंच पर आएंगे। एक्सपो में 50 से अधिक देशों के 500 से ज्यादा प्रदर्शक भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पोल्ट्री उद्योग में नवीनतम वैश्विक नवाचारों तथा प्रथाओं को प्रदर्शित करेंगे।

जारी जानकारी के अनुसार पोल्ट्री इंडिया एक्सपो का यह 17 वां संस्करण 25 नवंबर को एचआईसीसी नोवोटल में ‘ज्ञान दिवस’ के साथ शुरू होगा। 28 नवंबर तक जारी रहने वाले इस एक्सपो में पोल्ट्री उद्योग की चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उद्योग पेशेवरों को व्यावसायिक अवसरों का पता लगाने,पोल्ट्री संचालन में स्वचालन, पोल्ट्री फार्मिंग, फीड प्रौद्योगिकियों, नावचारों तथा संबंधित स्वास्थ्य प्रबंधन में नवीनतम प्रगति तथा इस क्षेत्र में भविष्य के करियर के अवसरों सहित अन्य प्रमुख विषयों को चर्चा का केंद्र बनाया जाएगा।

आईपीईएमए के अध्यक्ष उदय सिंह बयास ने इस संदर्भ में कहा भारत का पोल्ट्री उद्योग उल्लेखनीय विकास पथ पर अग्रसर है। 16वें संस्करण की सफलता के आधार पर हम इस वर्ष और भी उच्च मानक स्थापित कर रहे हैं। 35,000 वर्ग मीटर के विश्वस्तरीय प्रदर्शनी क्षेत्र में फैला यह आयोजन पोल्ट्री प्रजनन, हैचरी स्वचालन, चारा मिलिंग, पशु चिकित्सा उत्पाद, आवास और टिकाऊ पोल्ट्री प्रथाओं आदि में नवीनतम नवाचारों को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य साथ मिलकर भारत के पोल्ट्री क्षेत्र के भविष्य को आकार देना तथा अपने देश को एक `वैश्विक पोल्ट्री पावर हाउस’ के रूप में स्थापित करना है।

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में पोल्ट्री सेक्टर का अहम योगदान

भारत वर्तमान में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक है। साथ ही यह ब्रॉयलर मांस उत्पादन में शीर्ष चार देशों में भी शामिल है और पोल्ट्री क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। यहां चिकन मांस उत्पादन सालाना 8-10% की दर से बढ़ रहा है, वहीं अंडा उत्पादन 6-8% की वार्षिक दर से बढ़ रहा है। यह क्षेत्र राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में 1.35 लाख करोड़ रुपए का योगदान देते हुए पोषण, ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें… जेसीआई बंजारा हैदराबाद का वाकाथन आयोजित

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में पोल्ट्री सेक्टर का भी अहम योगदान है। विकसित भारत की संकल्पना के अनुरूप आईपीईएमए देश की पोल्ट्री उत्कृष्टता तथा क्षमता को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘एक राष्ट्र-एक एक्सपो’ की थीम के साथ आईपीईएमए इस क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने, किसानों को सशक्त बनाने और वैश्विक उद्योग सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध तथा निरंतर प्रयासरत है।

उदय सिंह बयास ने कहा कि पिछले वर्ष आयोजित 16वें संस्करण की उल्लेखनीय सफलता के बाद पोल्ट्री इंडिया एक्सपो-2025 और भी अधिक प्रभावशाली होगा। 25 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस एक्सपो में 60,000 से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में आयोजित होने वाले 17वें पोल्ट्री इंडिया एक्सपो 2025 में भाग लेने के सभी पोल्ट्री किसान, पशु चिकित्सक, उद्यमी, शोधकर्ता तथा वैश्विक हितधारक सहित अन्य हार्दिक आमंत्रित हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button