प्रभास–मारुति की ‘द राजा साब’ ट्रेलर 2.0 रिलीज़ हुआ
प्रभास का विंटेज अवतार, संजय दत्त का डरावना रोल
पैन इंडिया स्टार प्रभास और निर्देशक मारुति की आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में रिलीज़ हुआ ट्रेलर 2.0 फिल्म के जॉनर पर साफ़ तस्वीर पेश करता है। यह सिर्फ हॉरर-कॉमेडी नहीं, बल्कि मजबूत फैमिली इमोशंस से भरपूर एंटरटेनर नजर आ रही है।
ट्रेलर की शुरुआत एक भावुक नोट से होती है, जहां दादी-नानी से जुड़ा सेंटिमेंट कहानी की रीढ़ बनता दिखता है। ‘गंगम्मा’ नाम के किरदार के अतीत के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। प्रभास का लुक और डायलॉग डिलीवरी उनके विंटेज डार्लिंग अवतार की याद दिलाती है, वहीं उनका मास डायलॉग फैंस को खासा पसंद आ रहा है।
संजय दत्त दादाजी के किरदार में गंभीर और डरावने अंदाज़ में नजर आते हैं, जो कहानी में मजबूत विलेन का संकेत देते हैं। प्रभास और आत्मा के बीच होने वाला टकराव फिल्म की खास हाइलाइट लगता है। हालांकि, ट्रेलर में वीएफएक्स और ग्राफिक्स को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है, लेकिन मेकर्स ने इमोशन और स्क्रीनप्ले पर भरोसा जताया है।
यह भी पढ़े– फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
कुल मिलाकर, ‘द राजा साब’ ट्रेलर 2.0 फिल्म की थीम को बिना कन्फ्यूजन के साफ कर देता है। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को संक्रांति के मौके पर रिलीज़ होने वाली है। प्रभास की स्टार पावर और मारुति की एंटरटेनमेंट स्टाइल अगर साथ चल पड़ी, तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन तय माना जा रहा है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



