प्रजावाणी का मकसद समस्याओं का समाधान : हरिचंदना दासरी

Ad

हैदराबाद, हैदराबाद जिला कलेक्टर हरिचंदना दासरी ने राजस्व अधिकारी ई. वेंकटचारी के साथ कलेक्ट्रेट कॉफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रजावाणी कार्यक्रम में लोगों से शिकायती आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। साथ ही दिव्यांगों और बुजुर्गों द्वारा व्हाट्सऐप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आज कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रजावाणी कार्यक्रमके तहत 414 शिकायती आवेदन प्राप्त किए गए। इनमें325 मामले इंदिरम्मा आवास, 4 टू बीएचके, 57 राजस्व तथा 28 मामले अन्य विभागों से संबंधित थे। हरिचंदना दासरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभिन्न मुद्दों पर लोगों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों की जाँच करने और उन्हें तुरंत हल करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रजावाणी का मुख्य मकसद लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। इसलिए जन-समस्याओं के लंबित मामलों के शीघ्र समाधान हेतु विशेष प्रयास किए जाने चाहिए।

हरिचंदना दासरी ने प्रजाभवन में आयोजित प्रजावाणी के लंबित आवेदनों की समीक्षा कर कहा कि लंबित शिकायतों पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए उनका हल कर वेबसाइट पर अपलोड किया जाना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर फील्ड स्तर पर जाँच की जानी चाहिए। कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। अवसर पर स्वास्थ्य, आवास, राजस्व, उद्योग, जिला कल्याण सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

जीएचएमसी में शिकायतों का अंबार

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के विस्तार के साथ लगता है समस्याओं व चुनौतियों में भी वृद्धि हो रही है। आज प्रजावाणी कार्यक्रम के दौरान जीएचएमसी को 260 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। आयुक्त कर्णन ने शिकायतों का अंबार देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान किया जाए।

जीएचएमसी मुख्यालय में आयोजित प्रजावाणी कार्यक्रम में आयुक्त आर.वी. कर्णन ने अतिरिक्त आयुक्तों एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनता से शिकायतें प्राप्त कीं। उन्होंने प्रजावाणी में प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को देते हुए कहा कि शिकायतों का गहन अध्ययन करने से उनका समाधान सही तरीके से किया जा सकेगा। आयुक्त ने शिकायतों का गहन अध्ययन कर उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़ें… आई एंड पीआर वेबसाइट का उद्घाटन किया पोंगुलेटी श्रीनिवास ने

अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त रघु प्रसाद, वेणुगोपाल, सत्यनारायण, मंगतायारु, मुख्य अभियंता सहदेव रत्नाकर, अतिरिक्त सीसीपी रंजीत कुमार, वेंकन्ना, बी. प्रदीप कुमार, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रजावाणी में शेरीलिंगमपल्ली ज़ोन में 24, कुकटपल्ली में 28, चारमीनार में 2, कुतबुल्लापुर में 37, सिकंदराबाद में 6, खैरताबाद में 4, एल.बी. नगर में 11, उप्पल में 42, राजेंद्र नगर में 5, गोलकोंडा में 1, मलकाजगिरी में 30, शमशाबाद में 5 एवं जीएचएमसी मुख्य कार्यालय में 68 सहित शिकायतें प्राप्त हुईं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button