ईडी के समक्ष पेश हुए प्रकाश राज
हैदराबाद, अभिनेता प्रकाश राज कुछ मंच द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी किए जाने से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए। तेलुगु, कन्नड़ और अन्य दक्षिण भारतीय फिल्मों से पहचान बनाने वाले अभिनेता ईडी के यहाँ जोनल कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। राज से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गयी।
अभिनेता ने कहा कि उन्होंने 2016 में ऐप्स के साथ यह काम किया था, लेकिन नैतिक आधार पर इसके लिए कोई पैसा नही लिया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने ऐप्स का प्रचार बंद कर दिया था। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैंने उन्हें जानकारी दी कि मुझे प्रचार के लिए कोई पैसा नही मिला, क्योंकि मैं इसके लिए कोई पैसा नही लेना चाहता था। ईडी अधिकारियों ने सारी जानकारी ली है। यह पूछे जाने पर कि क्या जाँच राजनीति से प्रेरित है, तो उन्होंने इससे इनकार किया।
अभिनेता ने कहा कि अधिकारी अपना काम कर रहे हैं। एक नागरिक होने के नाते मुझे सहयोग करना चाहिए और उनके सवालों का जवाब देना चाहिए। इसमें किसी भी तरह का कोई राजनीतिक उद्देश्य या पक्षपात नही है। राज ने कहा कि उन्हें पूछताछ के लिए फिर से पेश होने को नही कहा गया है। इस मामले में प्रकाश राज के अलावा ईडी ने अभिनेताओं राणा दग्गुबाटी एवं विजय देवरकेंडा और अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू को भी समन जारी किया है।
यह भी पढ़ें… अनिल अंबानी समूह की कंपनियों के खिलाफ ईडी के छापे
ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप पर सितारों की मुश्किलें बढ़ीं
पहले जाँच एजेंसी ने पहले राणा दग्गुबाती (40) को यहाँ जोनल कार्यालय में 23 जुलाई को, राज (60) को 30 जुलाई, देवरकेंडा (36) को छह अगस्त और लक्ष्मी (47) को 13 अगस्त को पेश होने के लिए कहा था। हालांकि, ईडी ने अभिनेता दग्गुबाटी को उसके समक्ष पेश होने के लिए 11 अगस्त की नयी तारीख दी है, क्योंकि वह 23 जुलाई को पेश नही हुए थे और उन्होंने समन स्थगित करने का अनुरोध किया था।
ईडी के सूत्रों के अनुसार, इन कलाकारों ने कथित तौर पर अवैध निधि अर्जित करने में शामिल ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का प्रचार किया था। पेशी के दौरान एजेंसी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अभिनेताओं के बयान दर्ज किए जाने की संभावना है। प्रवर्तन निदेशालय ने इन अभिनेताओं और कई अन्य हस्तियों तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ पांच राज्यें की पुलिस की प्राथमिकियें का संज्ञान लेते हुए यह मामला दर्ज किया है। ईडी सूत्रों ने बताया कि इन लोगें पर जंगली रम्मी, जीतविन, लोटस 365 जैसे ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार करने का संदेह है।
सूत्रों ने बताया कि इन प्लेटफॉर्म पर अवैध सट्टेबाजी और जुए के जरिए करोड़ें रुपये की अवैध धनराशि अर्जित करने का आरोप है। उन्होंने बताया था कि इनमें से कुछ जानी-मानी हस्तियों ने पहले यह बयान दिया है कि उन्हें इन ऐप के वास्तविक संचालन की पूरी जानकारी नही थी और उन्होंने दावा किया कि वे सट्टेबाजी जैसी किसी भी ग़लत या अवैध गतिविधि के लिए इन मंच से नही जुड़े थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



