खेमदास मठ में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम 19 से 23 जनवरी तक

हैदराबाद, श्री खेमदास मठ चूड़ी बाजार, बेगम बाजार में राम रसोई हेतु भूमि पूजा सोनू महाराज एवं मनु स्वामी के सान्निध्य में संपन्न हुई। खेमदास मठ में महासर माता, पंडित गणेशनारायणजी महाराज, अग्रसेनजी महाराज, सिद्ध श्री हरि पुरुषजी महाराज, बाबा खेमदासजी महाराज और बाबा बालकदासजी महाराज के मंदिरों का निर्माण कार्य श्री महासर माता भक्त मंडल भाग्यनगर एवं श्री गणेश फाउंडेशन के तत्वावधान में जारी है।

प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आगामी 19 से 23 जनवरी तक भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। 19 जनवरी को कलश एवं निशान यात्रा आगपुरा जैन मंदिर से सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर खेमदास मठ तक जाएगी। कलश लेने की इच्छुक महिलाएँ शशिकांत अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विकास मोदी, राजकुमार अग्रवाल से संपर्क कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में विप्र फाउंडेशन ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा का अभिनंदन

दो हजार पाँच सौ वर्ग फीट पर रामरसोई का निर्माण जो श्री महासर माता भक्त मंडल भाग्यनगर, बद्रीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट के शरद बी. पित्ती, आर. नानकराम सूरज कमल परिवार के सत्यम अग्रवाल के सहयोग से किया जाएगा। अवसर पर मनु स्वामी, शशिकांत अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, नवरतन कनोडिया, विकास मोदी, विवेक मोदी, दिनेश सिंघल, सोनू महाराज, धर्मदास स्वामी, मुकेश स्वामी, मनीष, राजू एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button