प्रणव ने किया जूनियर विश्व कप आइस स्केटिंग के लिए क्वालीफाई
हैदराबाद, तेलंगाना के युवा आइस स्केटर प्रणव माधव सुप्पानेनी ने इतिहास रचते हुए आगामी कजाकिस्तान के आस्ताना में आयोजित होने वाली जूनियर विश्व कप शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। तेलंगाना के प्रणव के अलावा उत्तर-प्रदेश एवं महारष्ट्र से दो और खिलाड़ी चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। तेलंगाना के इतिहास में यह पहली बार है कि 16 वर्षीय प्रणव ने विश्वकप के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रचा।
प्रणव ने 7 वर्ष पूर्व तेलंगाना खेल प्राधिकरण के यूसुफगुड़ा स्थित कोट्ला विजय भास्कर रेड्डी इंडोर स्टेडियम के प्रशिक्षक एम.ए. कादिर की सरपरस्ती में स्केटिंग के गुर सीखे। प्रणव अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में भाग लेकर पदक जीते। प्रणव ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह मेरे लिए पहली सीढ़ी है। अगला गोल विंटर ओलम्पिक्स खेलना है। इसके लिए पिछले कुछ वर्षों से कड़ी मेहनत कर रहा हूँ, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करूँ। प्रणव ने कहा कि आइस स्केटिंग खर्चीला खेल है।
यह भी पढ़ें… ब्रह्म प्रकाश डी.ए.वी. स्कूल के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
इसके लिए प्रायोजक होना बहुत जरूरी है, जो फिलहाल उनके पास नहीं है। भारत में काफी कम आइस स्केटिंग की आधारभूत संरचना उपलब्ध है, जिसके चलते आइस स्केटिंग की एडवांस प्रशिक्षण हेतु विदेशों में अभ्यास करना पड़ता है। इसके लिए काफी पैसे खर्च होते हैं। इसी के चलते वह निजी स्पॉन्सरों से अनुरोध करते हैं कि प्रायोजन कर प्रोत्साहन दें। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



