फोन टैपिंग मामले के आरोपी प्रणीत राव किए गए डी प्रमोट
हैदराबाद, भारास सरकार के दौरान राजनीतिक नेताओं, सेलिब्रिटी, उद्योगपति, अधिवक्ताओं व न्यायाधीशों के फोन टैपिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए एसआईबी के पूर्व डीएसपी दुय्याला प्रणीत राव को इंस्पेक्टर पद पर डी प्रमोट करते हुए सरकार ने आदेश जारी किए। गौरतलब है कि इस मामले में प्रणीत राव के अलावा पूर्व डीएसपी भुजंग राव, तिरुपतन्ना, श्रीधर और टास्कफोर्स के पूर्व पुलिस उपायुक्त के. राधाकिशन राव को गिरफ्तार किया गया।
राधाकिशन सेवानिवृत्ति के बाद ओएसडी के रूप में कार्यरत है। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए अन्य चार पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। गृह विभाग के प्रधान सचिव सी.वी. आनंद ने प्रणीत राव को डीएसपी स्तर से इंस्पेक्टर स्तर पर डी प्रमोट करते हुए आदेश जारी किए। गौरतलब है कि पूर्व भारास सरकार ने प्रणीत राव को समय से पूर्व पदोन्नति देते हुए डीएसपी के पद पर नियुक्त किया था। अन्य आरोपी अधिकारियों की पदोन्नति वरीयता और सेवा काल के अनुसार की गई थी।
यह भी पढ़ें… सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा वेबसाइट का शुभारंभ किया मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



