सड़क पर गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई, ईंट-लकड़ी से पीटा, वीडियो वायरल, महिला गंभीर
हैदराबाद, गच्चीबावली पुलिस क्षेत्र में प्रेम विवाह रचाने वाले व्यक्ति ने अपनी 4 माह गर्भवती पत्नी की बेहद की क्रूर तरीके से पिटाई की।
व्यक्ति ने महिला को सड़क पर गिराने के बाद कई बार उसके पेट पर ईंट से उठा पर फेंकी, इतने से भी उसका गुस्सा ठीक नहीं हुआ, जिसके बाद उसने लकड़ी से भी पत्नी की पिटाई की। देरी से प्रकाश में आया खौफनाक मामला 1 अप्रैल की रात का है, जिसका वीडियो रविवार की रात वायरल हुआ।
प्रेम विवाह के बाद शुरू हुए झगड़े, फिर बर्बर हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाफिसपेट के आदित्य नगर में रहने वाले मोहम्मद बशरत (32) ने अक्टूबर, 2024 के दौरान शबाना परवीन (22) के साथ प्रेम विवाह किया था।
शादी के बाद विवाद होने के बाद वे दोनों गच्चीबावली के पास किराये के कमरे में रहने लगे थे। इसी दौरान कुछ दिनों से दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी क्रम में शबाना गर्भवती हो गई थी और सेहत खराब होने पर उसे 29 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह 1 अप्रैल की रात अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा रही थी।
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, आरोपी हिरासत में
इसी दौरान दोनों के बीच एक बार फिर से झगड़ा हो गया। इसके बाद मोहम्मद ने शबाना को सड़क पर गिरा दिया, इसके बाद उसने पास रखी भारी ईंट से की बार शबाना के सिर, पेट पर वार किया।
उसने लकड़ी से भी कई बार शबाना की पिटाई की। वह शबाना की मूर्छित होने के बाद उसकी मौत होने का अंदेशा जताते हुए फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद तब ही पुलिस ने शबाना को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाते हुए पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था।
अब रविवार को अचानक वीडियो वायरल होने के बाद जनता का गुस्सा मोहम्मद को लेकर बढ़ता ही जा रहा है। उधर, अस्पताल में भर्ती शबाना की स्थिति भी लगातार बिगड़ती जा रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।




