भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेशोत्सव की तैयारियां आरंभ
हैदराबाद, भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति द्वारा आगामी 46वें सामूहिक गणेश उत्सव की तैयारियां शुरू करते हुए व्यवस्थाओं को लेकर संयोजकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
भव्यरूप से आयोजित होगा गणेशोत्सव
जारी प्रेस विज्ञप्ति में समिति द्वारा बताया गया कि इस वर्ष गणेश प्रतिमाओं की स्थापना 27 अगस्त तथा भव्य विसर्जन शोभायात्रा 6 सितंबर 2025 (शनिवार) को निकाली जाएगी। कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधार्थ अप्रैल महीने से ही तैयारियों की शुरुआत कर दी गई है।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जी. राघव रेड्डी ने करते हुए संयोजकों से पिछले वर्ष के अनुभव से सीख लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु नई योजनाएं बनाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति वर्ष 1980 से ही सामूहिक रूप से गणेश उत्सव का आयोजन कर रही है, पहले 1400 से बढ़ाकर पिछले वर्ष 2024 तक 1,40,000 गणेश मंडपों को स्थापित किया गया, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।
बैठक के दौरान राघव रेड्डी ने समिति के सदस्य नयनी बुची रेड्डी को “सबरीमाला अयप्पा सेवा समाजम” संस्था के राष्ट्रीय महासचिव और बी.वी. चंद्रशेखर को तेलंगाना राज्य इकाई के संयोजक पद पर नियुक्त होने पर बधाई देते हुए सम्मानित भी किया।
समिति के महासचिव डॉ. शशिधर राविनुतला ने सभा का संचालन किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



