महेश्वरी भवन ट्रस्ट की वार्षिक सभा और उद्घाटन की तैयारी

हैदराबाद, माहेश्वरी भवन चैरिटेबल ट्रस्ट, सिकंदराबाद की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन ट्रस्ट के भवन में किया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अध्यक्ष गोपाललाल बंग ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बताया कि भवन के उद्घाटन का शुभ मुहूर्त 24 अप्रैल का निकला है। भव्य उद्घाटन समारोह के लिए रूपरेखा बनाने में उन्होंने सभी के सहयोग माँगा। साथ ही भवन के निर्माण में सहयोग देने के लिए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ट्रस्ट के मंत्री पी.डी. जाखोटिया ने गत साधारण सभा के मिनट्स का वाचन किया और भवन के निर्माण की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भवन के उद्घाटन में अभी तीन माह का समय है। तब तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि भवन के संचालन के बारे में सदस्यों से मिले सुझाव तथा अन्य संस्थानों से जानकारी लेकर ट्रस्ट बोर्ड की मीटिंग में चर्चा करके नियमावली बनायी जाएगी। उद्घाटनकर्ता के चयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही भवन के नाम के बारे में भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें… मारवाड़ी युवा मंच ग्रेटर हैदराबाद की नई कार्यकारिणी चयनित

ट्रस्ट के आय-व्यय 2024-25 का ब्यौरा सर्वसम्मति से पारित

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मूंदड़ा ने वर्ष 2024-25 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। अशोक सोमाणी ने निर्माण की प्रगति की सराहना की। नारायणदास बंग ने बताया कि महेश फाउंडेशन द्वारा समाजबंधुओं को मेडिकल उपकरणों की सुविधा दी जा रही है। हरिनारायण राठी ने सीएसआर पंजीकरण के अंतर्गत माहेश्वरी भवन चैरिटेबल ट्रस्ट को 2.50 लाख रुपये का अनुदान देने के घोषणा की।

अवसर पर हरिकिशन बंग, अशोक चांडक, हरिनारायण राठी, कमल किशोर भांगड़िया, बालाप्रसाद नावंदर, रघुनंदन झंवर, लालाचंद डागा ने अपने विचार रखे। सभा में रामकिशोर झंवर, हनुमान प्रसाद मोहता, मुन्नालाल बंग, घनश्यामदास झंवर, लक्ष्मीनिवास मूंदड़ा, मुकेश झंवर, गिरधर अट्टल, पुरुषोत्तम सीकची, सूर्यप्रकाश झंवर, राकेश बंग, संदीप अट्टल, आनंद बंग, प्रशांत बंग, श्रीकुमार मोदानी, गोपाल तोष्णीवाल, मनोज गांधी, कमल किशोर राठी, पुरुषोत्तम मंत्री, वेणुगोपाल जाखोटिया, किशोर कुमार अट्टल, धनसुख बंग, अशोक मालाणी, रमेश खडलोया, विनोद जाखोटिया, रामस्वरूप डालिया, बजरंगलाल बजाज, चेतन चांडक, लड्डू बंग, आदित्य लोया, प्रवीण तोष्णीवाल, विष्णुकांत बजाज, मनीष काबरा, आनंद जाजू, बालाप्रसाद नावंदर, गोपाल मालाणी, सीताराम लाहोटी आदि ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button