राष्ट्रपति मुर्मू ने ईद-उल-जुहा की बधाई,
नई दिल्ली,– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को ईद-उल-जुहा की पूर्व संध्या पर देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में सभी से निस्वार्थता, समर्पण और मानवीय मूल्यों को अपनाकर एक बेहतर और समृद्ध समाज बनाने का आह्वान किया।
बेहतर समाज के लिए समर्पण का आह्वान
राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ईद-उल-जुहा त्याग, आस्था और सहिष्णुता का पर्व है, जो हमें अपने जीवन में इन गुणों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “यह त्योहार हमें अपने जीवन में निस्वार्थता और समर्पण के मूल्यों को अपनाने की सीख देता है, जिससे हम एक साथ मिलकर समाज को बेहतर बना सकते हैं।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों के लिए खुशहाली और सौहार्द की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व एकता और भाईचारे का संदेश फैलाता है।((भाषा)
यह भी पढ़ें– आपदा प्रबंधन में वैश्विक ताकत बना देश : अमित शाह
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



