राष्ट्रपति मुर्मू पोप के अंतिम संस्कार में लेंगी भाग
नई दिल्ली(भाषा), राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस सप्ताह के अंत में किए जाने वाले पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शुक्रवार को वेटिकन सिटी रवाना हुईं। राष्ट्रपति सचिवालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए बताया कि मुर्मू के साथ केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू, अल्पसंख्यक मामलों एवं मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डी सूजा भी हैं।मुर्मू भारत सरकार तथा भारतीय लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए वेटिकन सिटी की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुई हैं।
वेटिकन सिटी के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
फ्रांसिस पिछले लगभग 1,300 वर्षों में पहले गैर-यूरोपीय पोप थे। उनका ईस्टर सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। मुर्मू शुक्रवार को वेटिकन सिटी में सेंट पीटर के बेसिलिका में पुष्पांजलि अर्पित कर पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देंगी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘26 अप्रैल को राष्ट्रपति वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। अंतिम संस्कार में दुनिया भर के गणमान्य लोग शामिल होंगे।’’ भारत ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।( PIB)
यह भी पढ़ें- पुर्तगाल प्रधानमंत्री से राष्ट्रपति मुर्मु की अहम मुलाकात
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



