पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय और एम्स बठिंडा के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति

आध्यात्मिक शिक्षा अभियान और दीक्षांत समारोह में भागीदारी

नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय हरियाणा और पंजाब दौरे पर हैं। उन्होंने आज गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के दीक्षांत समारोह भाग लिया।  वह ब्रह्मा कुमारी, हिसार के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ नामक राज्य स्तरीय अभियान का किया।राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु 12 मार्च, 2025 तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगी।

हिसार, बठिंडा और मोहाली में कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाएंगी

Ad

11 मार्च को, राष्ट्रपति पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा और एम्स, बठिंडा के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी शाम, राष्ट्रपति मोहाली में पंजाब सरकार उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में हिस्सा लेंगी।

12 मार्च को राष्ट्रपति चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। ( पीआईबी)

Exit mobile version