सीएम के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नज़रअंदाज : हरीश राव

हैदराबाद, बीआरएस विधायक दल के उप नेता और पूर्व मंत्री टी. हरीश राव ने कहा कि बीआरएस द्वारा मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ प्रस्तावित विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को नज़रअंदाज किया जा रहा है।

हरीश राव सोमवार को विधानसभा में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार 30 मार्च तक विधानसभा सत्र चलाने की योजना रखती है, लेकिन इसमें दो रविवार और दो त्यौहार पड़ रहे हैं, इसलिए उन्होंने सरकार से विधानसभा के कार्य दिवस बढ़ाने की मांग की है और जरूरत पड़ने पर रविवार को भी सदन चलाने का सुझाव दिया है। हरीश राव ने कहा कि सरकार को कम से कम 31 मार्च तक सदन चलाने का सुझाव दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 20 मार्च को बजट पेश करने और 22 मार्च रविवार के दिन भी विधानसभा चलाने की जानकारी दी है। सरकार ने जल्द ही सदन समितियाँ बनाने का भी आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें… सरकार के लिए रोड मैप बनेगा अभिभाषण : रेवंत रेड्डी

हरीश राव ने आगे कहा कि सरकार की छह गारंटियों के क्रियान्वयन पर प्राइवेट मेंबर बिल लाने की अनुमति देने के लिए स्पीकर से अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ बीआरएस पार्टी ने जो प्रिविलेज मोशन दिया है, उसे नजरअंदाज किया जा रहा है, इस बारे में भी स्पीकर को अवगत कराया गया है। बीआरएस की ओर से विधानसभा में 19 मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग भी रखी गई है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button