पीवीएनआर एक्सप्रेस वे दुर्घटना, कार की टक्कर से पलटी कार

हैदराबाद, राजेंद्र नगर पुलिस थानांतर्गत पीवीएनआर एक्सप्रेस वे पर दो कारों के बीच टक्कर में एक कार पलट गई। घटना में घायल कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह दो कारों पीवीएनआर एक्सप्रेस वे के फ्लाईओवर से आरजीआई एयरपोर्ट की ओर जा रही थी। इसी दौरान, पीछे से एक कार ने सामने चल रही कार को टक्कर मार दी। जिसके बाद सामने वाली टक्कर नियंत्रण खोकर पलट गई।

घटना की वजह से फ्लाईओवर पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक की व्यवस्था भी बाधित रही। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सीधा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button