क्या भाजपा में जाएँगे राघव चड्डा ?

नई दिल्ली, क्या राघव चड्डा भाजपा में शामिल होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता सौरभ भारद्वाज के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद राघव चड्डा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को हवा मिली है। सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि राघव चड्डा ने अपने एक्स हैंडल से प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की आलोचना करने वाले सभी पुराने पोस्ट डिलीट कर दिए हैं।

अब उनके प्रोफाइल पर मोदी से जुड़े केवल दो पोस्ट हैं। इनमें से एक में उनकी प्रशंसा की गई है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर राघव चड्डा के आने वाले समय में आप को छोड़कर भाजपा का दामन थामने के कयास लगाए जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में दावा किया कि राघव चड्डा ने एक्स अकाउंट पर अपनी उन तमाम पुरानी पोस्टों को डिलीट कर दिया है जिनमें पीएम मोदी या भाजपा की आलोचना की गई थी। सौरभ भारद्वाज ने आगे लिखा कि एक्स पर कुछ लोगों के सुझाव के बाद मैंने राघव चड्डा की टाइमलाइन पर भाजपा या मोदी शब्द खोजे। सौरभ भारतद्वाज ने दावा किया कि राघव चड्डा की टाइमलाइन पर भाजपा या मोदी की आलोचना वाली कोई भी पोस्ट मौजूद नहीं है।

Exit mobile version