पाक की भाषा बोल रहे हैं राहुल और प्रियंका : रामचंदर राव

हैदराबाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर शत्रुदेश पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की। खम्मम दौरे पर गए एन. रामचंदर राव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि सदन में कांग्रेस के दोनों सांसदों ने पाकिस्तान के अनुकूल बात कर देश की सेना के अदम्य साहस व त्याग का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय कांग्रेस को देशहित से अधिक राजनीतिक लाभ की चिंता दिखाई दी।

रामचंदर राव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए थे और आतंकी मसूद अजहर की बातों को सही ठहराया था। रामचंदर राव ने तेलंगाना में अधिवक्ताओं पर निरंतर हमले होने का उल्लेख करते हुए राज्य में एडवोटेक प्रोटेक्शन एक्ट लाने को अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान व मध्य-प्रदेश में यह कानून अमल में है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को इस संबंध में पत्र भी लिखा, वहीं राज्यपाल से भेंट कर ज्ञापन भी दिया।

राजनीति में अधिवक्ताओं की भूमिका पर रामचंदर राव

रामचंदर राव ने पूर्व बीआरएस शासन के समय अधिवक्ताओं के लिए 100 करोड़ रुपये से न्यायवादी कल्याण निधि का गठन किए जाने का उल्लेख करते हुए प्रश्न किया कि यह निधियाँ आखिरकार गई कहाँ। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने तेलंगाना आंदोलन में भी वकीलों की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि अधिवक्ता सामाजिक इंजीनियर हैं।

अधिवक्ताओं को राजनीति में आने की आवश्यकता जताते हुए उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान में राजनीति में रीयल इस्टेट व्यापारी और धनवान प्रवेश कर रहे हैं, जबकि जनउपयोगी तथा प्रजा सेवा का लक्ष्य रखने वालों की जरूरत राजनीति में है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में संसद में 256 अधिवक्ता सांसद के तौर पर सेवा दे रहे हैं। रामचंदर राव ने जोर देते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में दक्षिण तेलंगाना क्षेत्र में भाजपा को सबसे अधिक सीटों पर जीत मिलेगी।

Ad

यह भी पढ़ें.. सरकार पर यूरिया की कालाबाजारी को प्रोत्साहन देने का आरोप लगाया रामचंदर राव ने

भद्राचलम मंदिर विकास पर रामचंदर राव का बयान

इसमें मानूकोटा जिला परिषद सीट तो तय है। उन्होंने कहा कि दक्षिण तेलंगाना विशेषकर खम्मम से मानूकोटा तक के दौरे में जनता से जिस प्रकार प्रतिसाद मिला,, उससे उन्हें जवाब मिला है, जो कहते थे खम्मम में भाजपा है कहाँ। उन्होंने कहा कि मानूकोटा भाजपा का गढ़ बनता जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमल की जा रही विकास व कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराएँ।

रामचंदर राव ने भद्राचलम श्रीरामंदिर को देश का गौरव बताते हुए कहा कि इस पुण्य क्षेत्र की वर्तमान कांग्रेस सरकार और पूर्व की बीआरएस सरकार दोनों ने उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार भद्राचलम श्रीराममंदिर के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। केंद्रीय कोयला व खान मंत्री जी. किशन रेड्डी जब केंद्रीय पर्यटन मंत्री थे, तब इस पुण्य क्षेत्र के विकास हेतु 98 करोड रुपये आवंटित किए थे, जिसमें से करीब 42 से 48 करोड़ रुपये जारी भी किए गए।

रामचंदर राव ने कहा कि शेष राशि डिटेल्ट प्रॉजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) आने के बाद जारी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के तौर पर वह व्यक्तिगत तौर पर भी राशि के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को रामायण सर्क्युट में भी शामिल करने का निर्णय लिया गया है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस के शासन में आने के बाद से हिन्दू मंदिरों पर निरंतर हमले होने तथा सरकार द्वारा उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस सरकार हिन्दू मंदिरों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने माँग करते हुए कहा कि मंदिरों की भूमियों का संरक्षण सरकार करे, मंदिर की भूमि मंदिरों को ही मिले, इस दिशा में कदम उठाए जाएँ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button